Rahui Village

Rahui Village

Wednesday, 14 June 2023

रहुई डेंटल कॉलेज व अस्पताल में समय से नहीं आते चिकित्सक

 सूबे का एकमात्र अत्याधुनिक सुबिधाओं से लैस भागनबिगहा-पैठना-रहुई राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल का आलिशान भवन 41


0 करोड़ की लागत से बनाया गया है। लोगों को बेहतर इलाज मिले इसी सोच के तहत अत्याधुनिक मशीने, 12 डेंटल डॉक्टर व 13 एमबीबीएस समेत 129 कर्मी तैनात किये गये है।


अन्य सरकारी अस्पतालों की तरह यहां भी शिकायतें मिलनी शुरू हो गयी है। मरीजों का कहना है कि चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचते हैं। ओपीडी नौ बजे से एक बजे तक चलता है। चिकित्सक का आगमन 10 बजे के बाद ही होता है। भीषण गर्मी के कारण दूर-दराज से आने वाले लोग सुबह ही अस्पताल पहुंच जाते हैं। प्राचार्य विकास वैभव का कहना है कि कई बार चेताने के बाद भी डॉक्टर समय पर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, ऐसी रणनीति बनायी जा रही है कि धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। मंगलवार को शेखपुरा के बड़े बिगहा गांव से पकंज कुमार दांत का इलाज कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि नौ बजे आए थे। साढ़े नौ बज गये हैं। एक भी चिकित्सक नहीं है। बिहारशरीफ के आशानगर मोहल्ले की समुद्री देवी ने बताया कि एक घंटा से चिकित्सक के इंतजार में बैठी है। हरनौत के लोहरा गांव के राजकिशोर राम अपनी पत्नी को इलाज के लिए लेकर आये थे। 10 बजे तक उन्हें डॉक्टर के दर्शन नहीं हो पाए।

Friday, 29 July 2022

कब होंगे रहुई में नगर पंचायत का चुनाव जानिए।

 नव निर्मित रहुई नगर पंचायत में जल्द ही शुरू हो सकते हैं नगर निगम का चुनाव। 

नव निर्मित रहुई प्रखंड नगर पंचायत में कुल 10 वार्डों की सूची बनाई गई है। 

प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी जयकुंडल प्रसाद ने बताया कि मतदाता सूची का दावा आपत्ति का निराकरण कर दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची को 30 जुलाई को प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बताया कि वार्डों में एक हजार से अधिक मतदाता होंगे वहां सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे ‌। मतदान केंद्रों का गठन 8 अगस्त तक किए जाने की बात कही है । कुल 18 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जिसका संबंधित दावा आपत्ति 10 -23 अगस्त किया जाएगा और इसके बाद 4 सितंबर को अंतिम रूप से सभी मतदान केन्द्रों की सूची जारी की जाएगी ‌‌‌‌‌।

इन सभी निर्देशों को आधार मानें तो कह सकते हैं कि रहुई में नगर पंचायत का चुनाव अक्टूबर महीने में होने की संभावना है। 




Monday, 25 July 2022

भगवान शिव के हैं इतने नाम । आप कौन - कौन से नाम जानते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि भगवान शिव के इतने नामों से जाना जाता है तो चलिए जानते हैं कौन कौन से नाम हैं  भगवान शिव के : 

रुद्र
गौरी शंकर
भैरव
नटराज:
पशुपति
सदाशिव
भोलेनाथ
कैलाशनाथ
केदार
शम्भू
औघड़
गंगाधर
ध्रुव:
शंकर:
चंद्रप्रकाश:
महेश
लोकपाल
पालनहारी
जगदीश:
गंडालिह 
दिगंबर
कांथा
दुर्वासा:

Thursday, 21 July 2022

रहुई में हुआ बहुत ही दर्दनाक हादशा । सुबह सुबह ही एक युवक को बिजली की चपेट में आने से हुई मौत।

रहुई में हुआ बहुत ही दर्दनाक हादशा। सुबह सुबह ही बिजली विभाग के एक कर्मचारी ट्रांसफार्मर पर बिजली बनाते समय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत। 

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 5 बजे हुई और विभाग के ऑफ़िसर एवं पुलिस कर्मी 7 बजे घटना स्थल पर पहुंचे। इस कारण ग्रामीणों में फूट पड़ा गुस्सा। 



Facebook Instagram 

Monday, 1 February 2021

बिहार में पहले दिन इंटर परीक्षा में 153 परीक्षार्थी निष्कासित देखिए किस जिला में कितने परीक्षार्थी निष्कासित हुए



आज यानी 1 फरवरी से बिहार बोर्ड की इंटर विज्ञान और कला की परीक्षा शुरू हो गई है वहीं बोर्ड की तरफ से ठंड की वजह से परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहन कर खाने की भी अनुमति दे दी गई थी कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं प्रत्येक पांच सौ परीक्षार्थी पर 11 का वीडियो ग्राफ तैनात किए गए हैं वही आपको बता दूं कि राज्य भर में 1473 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें करीब 13 लाख पचास हजार परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं वही आज इंटर परीक्षा के पहले दिन कराई का असर दिखने लगा बिहार बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 163 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया ऊपर दिए गए लिस्ट में देख सकते हैं।Facebook

Tuesday, 3 November 2020

रहुई प्रखंड के इन गांवों में नहीं है ये बुनियादी सुविधाएं,आप भी जानिए।


 #Rahui 

नालंदा जिला के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव हो गया ना जाने कितने नेता कैसे कैसे चुनावी मुद्दा को उठाकर लालची वादे किए होंगे यहां तक कि हमारे बिहारशरीफ के विधायक डॉ सुनील भी रहुई प्रखंड में विकास करने का डंका पीट रहें हैं पर आप लोगों को एक बात बता दूं कि रहुई प्रखंड कई ऐसे गांव हैं जहां अभी तक विकास की पहिया नहीं है मतलब स्थिति पहले ही जैसा है । रहुई प्रखंड गांवों में जाने का अभी तक स्वच्छ सङक नहीं बन पाया है और जो है भी उसकी कोई मरम्मत नहीं किया गया है । जैसे उदाहरण के लिए मैं रहुई प्रखंड का ही कुछ गांवों का नाम बता रहा हूं :- 

इमामगंज, डिहरा, पेशौर , उत्तरनावां, निजांय, सोसंदी, हवनपुरा, इंदवास, मई-फरीदा, सुपासंग, अम्बा और भी कई गांव हैं जहां की सङकों की हालात इतनी खराब हो गई है कि आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं । 

अब हम सभी रहुई प्रखंड वासियों कह सकते हैं कि :- "अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता " 

लाचार हो गए हैं सब ई सिस्टम से या कहें आदत हो गई हैं समस्याओं को सहने की  । 

प्लीज़ All Rahuian ( सभी रहुई प्रखंड वासी) इसे करें 

और गांवों की बदहाली पर एक आवाज उठायें ।

(आपका विश्वास, हमारा साथ ,मिलकर पुरा करेंगे काम) 

शेयर जरूर करें । यह विनती है आप सभी से 🙏🙏


शेयर करके ही तो हक मांगा था :-  रहुई- बिहारशरीफ सङक मार्ग से रोड- ब्रेकर हाटाने का और पीच करने का 

एक फिर से विनती है कि आप शेयर जरूर करें 

गांवों की आवाज उठाने के लिए 

                        धन्यवाद् 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


आप हमें यहां भी फॉलो कर सकते हैं :- 

Facebook, Instagram, Youtube, Twitter 

Friday, 25 September 2020

रहुई प्रखंड का चुनावी मुद्दा जानिए क्या-क्या है


 #Rahui
 

#रहुई_प्रखंड_का_चुनावी_मुद्दा :- 

1) रहुई में स्नातक स्तरीय कॉलेज का निर्माण हो ।

2) ‌सभी पंचायतों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो

3) रहुई को नगर पंचायत का दर्जा जल्द ही पूरा हो

4) प्रखंड में खेलों के प्रोत्साहन के लिए एक प्लेग्राउंड हो

5) रहुई रोड हाल्ट का नाम बदलकर रहुई किया जाए और सभी रेलों का यहां ठहराव हो

6) रहुई हाई स्कूल को मॉडल हाई स्कूल का स्वरूप दिया जाए

7) प्रखंड में क्षेत्रीय स्तर का सरकारी बसों का परिचालन हो

8) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में और सुविधाओं से लैस किया जाए

9)प्रखंड में मत्स्य मुर्गी इत्यादि पालन के लिए ग्रीन फील्ड तालाब और ग्राउंड का निर्माण किया जाए

10) प्रखंड में उद्योग कंपनी बैठाया जाए

11) युवाओं को रोजगार हेतु प्रखंड स्तर पर एक समारोह का आयोजन किया जाए

12) और ऐसे कई मुद्दे हैं आप कमेंट देखें और अपनी मुद्दों को कमेंट करें इसके साथ ही शेयर जरूर करें

"अबकी बार सब सुनेंगे रहुई प्रखंड की पुकार"

              शेयर जरूर कीजिए

28 अक्टूबर से शुरू होंगे बिहार में चुनाव, जानिए क्या-क्या नियम बदल गये हैं कोरोना के लेकर

 बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की हुई घोषणा। इसके साथ ही बिहार में लागू हुआ आदर्श आचार संहिता।



◆एक बूथ पर केवल एक हज़ार मतदाता होंगे।

◆7लाख हैंड सेनिटाइजर का होगा इस्तेमाल।

◆46लाख मास्क का इस्तेमाल किया जाएगा।

◆6लाख PPE किट का होगा इस्तेमाल।

◆6 लाख फेस शील्ड का होगा इस्तेमाल।


◆बिहार में कुल 7करोड़ 79लाख होंगे मतदाता।

◆3करोड़ 39लाख महिला मतदाता होंगे।

◆3करोड़ 79लाख पुरुष मतदाता होंगे।

◆कोरोना मरीज मतदान के अंतिम समय में करेंगे अपने मत का प्रयोग।


◆सुबह 7बजे से शाम 6बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

◆उम्मीदवार अपना नामांकन ऑनलाइन भी कर सकेंगे।

◆नामांकन में दो से ज्यादा वाहन नहीं होंगे।

◆5 से ज्यादा लोग घर जाकर नहीं कर सकेंगे प्रचार।

◆चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल(ऑनलाइन) होगा।

◆चुनाव प्रचार सामाजिक दूरी बना कर ही करना होगा।

◆दागी नेताओं को अपनी डिटेल मीडिया में देनी होगी। आपराधिक केश के बारे में अखबार में भी बताना होगा।



◆बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा।

◆पहला चरण- 71 विधानसभा क्षेत्र पर।

◆दूसरा चरण-94 विधानसभा क्षेत्रों पर।

◆तीसरा चरण-78 विधानसभा क्षेत्रों पर।


◆पहला चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को।

◆दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को।

◆तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को।


नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को।

चुनाव के घोषणा के साथ ही लागू हुई आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने तक लागू रहती है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लगती है और मतगणना होने तक जारी रहती है. आचार संहिता के लागू होने के बाद यह काम नहीं किया जा सकता है-



1. सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किसी विशेष राजनीतिक दल या नेता को फायदा पहुंचाने वाले काम के लिए नहीं होगा.



2. सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान या सरकारी बंगले का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा.



3. जनप्रतिनिधियों की ओर से किसी भी तरह की सरकारी घोषणा, उद्घाटन और शिलान्यास आदि नहीं होगा.



4. किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, राजनेता या समर्थकों को रैली करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी.



5. किसी भी चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे.



6. गाड़ियों या शहर के चौक-चौराहों पार्टी विशेष के प्रचार के लिए पोस्टर या झंडे नहीं लगाए जाएंगे.


पहले चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव- भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 28 अक्टूबर को चुनाव होंगे. 




दूसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव : उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में 3 नवम्बर को चुनाव होंगे.




तीसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव : बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में 7 नवम्बर को चुनाव होंगे. पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में 7 नवम्बर को चुनाFacebook


व होंगे.

Monday, 7 September 2020

रहुई में फोरलेन पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से परिजनों ने किया घंटों जाम क्या है पुरा मामला जानिए विस्तार से

 रहुई में फोरलेन पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से परिजनों ने किया घंटों जाम 

क्या है पुरा मामला जानिए विस्तार से :- 

 दरअसल पिछले बुधवार की सुबह रहुई के नरेश राम के पुत्र रमेश राम फोरलेन से खेत जा रहें थे किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आ जाने से सर फट गया था ।प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद परिजनाें ने आक्रोश होकर मुआवजे की मांग करने लगे ।  मौक़े पर पंचायत मुखिया सहित रहुई थानाध्यक्ष मौजूद हुए और परिजनाें को समझा-बुझाकर मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सहायता राशि प्रदान किया जाएगा । 


रहुई प्रखंड से अधिक अपडेट के लिए पेज़ को लाईक और शेयर करें । 

आपका विश्वास,हमारा साथ 


Monday, 17 August 2020

बिहार सरकार का बड़ा फैसला जारी रहेगा लॉकडाउन , जानिए कब तक रहेगा लॉकडाउन

बिहार सरकार ने एक बार फिर से लॉक डाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है।

सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन को 6 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. आज मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस पर सहमति बनी है. बैठक में पहले की तरह ही 6 सितंबर तक प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया है।

Sunday, 16 August 2020

बिहार में लॉकडाउन हो गया है खत्म, जान लिजिए क्या-क्या खुलेंगे और क्य-क्या रहेंगे बंद

नीतीश सरकार ने बिहार में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। कल 17 अगस्त से राज्य में अनलॉक थ्री लागू होगा। इसके साथ कुछ पाबंदियां भी लागू रहेंगी। इससे पहले कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने एक से 16 अगस्त तक राज्य में लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया था। 16 से 31 अगस्त तक भी पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू था।

 ्््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी-
  • 1 ) बिहार में पहले की तरह शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की इजाजत नहीं होगी, इसकी जगह ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा
  • 2) रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं, खाना पैक कराकर घर ले जाने की सुविधा, खाने की ऑनलाइन डिलीवरी भी होगी
  • 3)बसों के परिचालन पर रोक जारी रहेगा, सिनेमा हॉल, थियेटर और धार्मिक स्थल अभी बंद ही रहेंगे
  • 4)नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, रात 10 से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने की इजाजत नहीं, जरूरी कार्यों के लिए ही छूट मिलेगी ।
  •  ~लॉकडाउन हटने के बाद बिहार में क्या बदलेगा?
    लॉकडाउन हटने के बाद बिहार में दुकानों को खोलने के समय में पूरी छूट दी गई है। जरूरी सामान को छोड़कर पहले सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत थी। अब इस पर से पाबंदी हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है वहां जिला प्रशासन इसमें सख्ती लागू कर सकता है।

Thursday, 13 August 2020

15 अगस्त को भारत के साथ ये देश भी आजाद हुए थे, जानिए कौन कौन देश हैं।

1.  15 अगस्त 1945 ईस्वी को दक्षिण कोरिया जापान से स्वतंत्र हुआ था .

2.  15 अगस्त 1945 ईस्वी को कांगो फ्रांस से आजाद हुआ था । 

3.   15 अगस्त 1945 ईस्वी को बहरीन ब्रिटेन से आजाद हुआ था। 


Monday, 10 August 2020

जानिए बिनोद की कहानी, कौन है जो पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

 यह विनोद कौन है आज का यह पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है चलिए जानते हैं इसके बारे में ।

दरअसल यूट्यूब पर एक चैनल है slay Point के  नाम से , इन्होंने एक विडियो बनाया था Why Indian Comment Section Is Garbage और बताया कि कैसे लोग कमेंट में कुछ भी लिख देते हैं, ऐसे ही एक आदमी विनोद थारो नाम का एक आदमी ने कमेंट में अपना नाम ही लिख दिया विनोद और जल्दी ही उस कमेंट को कुछ लोगों ने लाइक्स करने लगे और और वह हर विडियो के कमेंट में अपना नाम विनोद ही कमें।करता था,  उसने दिखाया कि हर सवाल का जवाब सिर्फ विनोद ही है।  इस प्रकार वहां से उठा तो पूरा यूट्यूब पर छा गया।  फेसबुक टि्वटर और तमाम अन्य सोशल मीडिया पर सिर्फ एक नाम विनोद ही कमेंट छा गया बात चाहे राम मंदिर की हो या कोरोनावायरस वैक्सीन की । 


अपडेट के लिए पेज को लाईक और शेयर जरूर करें

Sunday, 9 August 2020

रहुई प्रखंड के गांवों की खुबियां ये हैं जिसकी वजह से ये गांव जाने जाते हैं

 #Rahui 

हम रहुई बोले तुम बस स्टैंड समझना 

हम मंदिलपुर बोले तुम फोरलाईन समझना

हम बरान्दी बोले तुम आदर्श गांव समझना 

हम खिरौना बोले तुम राइस मिल समझना

हम डिहरा बोले तुम पंचाने नदी समझना 

हम गोबरिया बोले तुम ताङी समझना 

हम कदीबिघा बोले तुम काली माता मंदिर समझना

हम भागन बिघा बोले तुम NH 31 समझना 

हम वेना बोले तुम रहुई  का जंक्शन समझना

हम मोरा तलाब बोले तुम पेङा और चाय समझना

हम निजांय बोले तुम बॉर्डर समझना 

हम गैबी- मिर्जापुर बोले तुम गैबी फिल्ड समझना 

हम उत्तरनावां बोले तुम सबसे बड़ा गांव समझना

हम भदवा बोले तुम सब्जी हब समझना 

हम बलवापर बोले तुम हस्सु समझना 

हम स्कूल बोले तुम हाई स्कूल रहुई समझना


 एडमिन की कलम से रहुई खुबियों को आपके सामने लाने की एक कोशिश

आप कमेंट करें अपने गांव की खुबियां, 

 हम ..... बोले तुम ...... समझना

अपडेट के लिए पेज़ को लाईक और शेयर करें

Friday, 7 August 2020

रहुई में पाए गए कोरोना पॉजिटिव के मामले, जानिए कौन-कौन हैं।

 रहुई में लगातार बढ़ रहें हैं कोरोना पॉजिटिव के मामले।

आपको बता दें कि रहुई का एक किराने वाला,एक दवाई दुकान वाला,एक रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा और दो अज्ञात व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं जिससे पूरे रहुई में हङकम मच गई।  आनन - फानन में रहुई थाना प्रभारी ने बाजार में आकर सभी दुकानों को बंद करने का दिया है । अभी फिलहाल लॉकडाउन जारी ।

 कृपया सभी रहुईअन से मेरी गुजारिश है कि घर में रहिए । केवल बहुत जरूरी कामों से ही बाहर निकलें।

मुंह पर मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। 

अपडेट के लिए पेज़ को लाईक और शेयर करें। 

आप हमारे यूट्ब चैनल , फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी अपडेट देख सकते हैं। 

            ।।आपका  धन्यवाद्।। 

रहुई में पाए गए कोरोना के मरीज , जानिए नाम उनके कौन-कौन हैं।

 रहुई में लगातार बढ़ रहें हैं कोरोना पॉजिटिव के मामले।

आपको बता दें कि रहुई का एक किराने वाला,एक दवाई दुकान वाला,एक रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा और दो अज्ञात व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं जिससे पूरे रहुई में हङकम मच गई।  आनन - फानन में रहुई थाना प्रभारी ने बाजार में आकर सभी दुकानों को बंद करने का दिया है । अभी फिलहाल लॉकडाउन जारी ।

 कृपया सभी रहुईअन से मेरी गुजारिश है कि घर में रहिए । केवल बहुत जरूरी कामों से ही बाहर निकलें।

मुंह पर मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। 

अपडेट के लिए पेज़ को लाईक और शेयर करें। 

आप हमारे यूट्ब चैनल , फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी अपडेट देख सकते हैं। 

            ।।आपका  धन्यवाद्।। 

रहुई में लगातार बढ़ रहें हैं कोरोना पॉजिटिव के मामले।

आपको बता दें कि रहुई का एक किराने वाला,एक दवाई दुकान वाला,एक रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा और दो अज्ञात व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं जिससे पूरे रहुई में हङकम मच गई।  आनन - फानन में रहुई थाना प्रभारी ने बाजार में आकर सभी दुकानों को बंद करने का दिया है । अभी फिलहाल लॉकडाउन जारी ।

 कृपया सभी रहुईअन से मेरी गुजारिश है कि घर में रहिए । केवल बहुत जरूरी कामों से ही बाहर निकलें।

मुंह पर मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। 

अपडेट के लिए पेज़ को लाईक और शेयर करें। 

आप हमारे यूट्ब चैनल , फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी अपडेट देख सकते हैं। 

            ।।आपका  धन्यवाद्।। 



Rahui

रहुई प्रखंड के गांवों की खुबियां ये हैं जिसकी वजह से ये गांव जाने जाते हैं

 # Rahui   हम रहुई बोले तुम बस स्टैंड समझना  हम मंदिलपुर बोले तुम फोरलाईन समझना हम बरान्दी बोले तुम आदर्श गांव समझना  हम खिरौना बोले तुम...

Rahui Village